फ़ॉलोअर

रविवार, 2 सितंबर 2012

शत शत नमन सद्गुरु के चरणों में !

शत शत नमन   सद्गुरु  के  चरणों  में !
happy teachers day Teachers Day Latest SMS,Poems,Greetings & Wallpapers in 2011.teachers day card Teachers Day Latest SMS,Poems,Greetings & Wallpapers in 2011.  सद्गुरु  के  चरणों  में हम शीश  धरते हैं  श्रद्धा  अवनत  होकर   प्रणाम  करते   हैं .  आपने हरा अज्ञान  का है तम  पूजनीय हैं आप सर्वप्रथम  आपकी महिमा का गुणगान करते हैं  श्रद्धा अवनत होकर प्रणाम करते हैं . सत्य  का पथ आपने दिखाया  माया मोह के जाल से  बचाया      करबद्ध  हो सम्मान करते हैं  श्रद्धा अवनत होकर प्रणाम करते हैं . पग पग पर परे  किया निर्देशन     अहर्निश हमारा किया मार्गदर्शन        आप हैं महान विद्यादान करते हैं श्रद्धा अवनत होकर प्रणाम करते हैं . आपको करते हैं शत शत नमन   आपने सँवारा  हमारा जीवन      आप जैसे  गुरु पर अभिमान करते हैं   श्रद्धा अवनत होकर प्रणाम करते हैं .                                       शिखा कौशिक  images Teachers Day Latest SMS,Poems,Greetings & Wallpapers in 2011.images 1 Teachers Day Latest SMS,Poems,Greetings & Wallpapers in 2011.