फ़ॉलोअर

शनिवार, 26 जनवरी 2013

हिन्दू प्राण बसे भगवा में


हिन्दू प्राण बसे  भगवा में

Hindu : Rusty flag pole with saffron coloured flag a symbolic emblem of a Hindu Temple



भगवा से है जुडी आस्था ; श्रद्धा और विश्वास ,
हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !



भगवाधारी   संतों ने ज्ञान प्रकाश फैलाया ,
सत्य,अहिंसा ,मानवता का  पावन  पाठ पढाया ,
भगवा रंग में रंग  हुआ है भारत का इतिहास !

 हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !



आये  लुटेरे  देश  में  घुसकर ; भगवा ने उनको झेला ,
मंदिर तोड़े ,शास्त्र जलाये ,खूनी खेल था खेला ,
नहीं झुका था भगवा  तब भी नहीं झुकेगा आज !

 हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !



 भगवा संग आतंक जोड़कर क्यों हमको भड़काते ?
भगवाधारी शांति दूत बन देश का मान बढ़ाते ,
भगवा बिन नहीं संभव है भारत का कभी विकास !

 हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !

                                                      जय हिन्द ! जय हिन्दू  !
                                    शिखा कौशिक 'नूतन'

1 टिप्पणी:

रविकर ने कहा…

बढ़िया है आदरेया |